फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टे के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना सराहनीय : नैन

Thu, 30 Apr 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। खंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन इकाई की बैठक बीईओ संदीप नैन की अध्यक्षता में जाखौली स्कूल में आयोजित हुई। उन्होंने कहाकि ईंट भट्टों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना सराहनीय कदम है।
विज्ञापन


बैठक में विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समन्वय संसाधन व्यक्ति के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। बाल वाटिकाओं में बेहतर नामांकन के लिए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना हुई।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में 20 से अधिक छात्र संख्या पर मुख्य शिक्षकों को बधाई दी गई। जनगणना कार्य में शिक्षकों व विद्यार्थियों के सहयोग की प्रशंसा की गई।

स्व-जनगणना का कार्य 85 प्रतिशत से अधिक पूरा बताया गया। सभी को ‘दीक्षा’ मंच व एआई ऑनलाइन पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें