फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांग्रेसियों की सोच ठीक नहीं ः चौटाला

Wed, 18 Sep 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता की कड़े शब्दों में निंदा की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से महिलाओं के प्रति ओछी मानसिकता दर्शाना निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि चाहे एक कांग्रेस सांसद का लिपस्टिक पाउडर वाला बयान हो, उचाना में कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह की महिलाओं के गर्भधारण पर की गई टिप्पणी हो या फिर कांग्रेसी की ओर से सांसद कुमारी शैलजा पर दिया गया बयान हो, ये सब साफ दर्शाते है कि कांग्रेसी आधी आबादी को किस सोच के साथ देखते है। पूर्व डिप्टी सीएम ने मांग करते हुए कहा कि इन सभी कांग्रेसी नेताओं को अपने शर्मनाक बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


मंगलवार को दुष्यंत चौटाला गुहला में जजपा-एएसपी उम्मीदवार कृष्ण बाजीगर के चुनाव प्रचार के लिए पहुंच थे। चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी अपनी और अपनी पार्टी की चिंता करें क्योंकि आज लोग न केवल भाजपा से परेशान है बल्कि उनके नेता भी भाजपा को छोड़-छोड़कर जा रहे है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कटी पतंग साबित हो चुके नायब सैनी को लाडवा की जनता बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। गुहला में विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यहां के विकास के लिए जेजेपी ने हर संभव कदम उठाए है।

उन्होंने कहा कि जजपा ने गुहला में सड़कों का जाल बिछाते हुए पिहोवा-चीका, चीका-पटियाला, चीका-कैथल रोड जैसी कई बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में काम करके दिखाया है। दुष्यंत चौटाला ने स्थानीय लोगों
विज्ञापन


से अपील करते हुए कहा कि यहां की जनता ने पिछली बार भी जजपा का साथ दिया था और इस बार भी पहले से ज्यादा मतों से जजपा-एसपी गठबंधन प्रत्याशी कृष्ण बाजीगर को विजय बनाकर विधानसभा भेजेगी। ग्रामीणों द्वारा पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें