फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वोटों में हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंका

विज्ञापन
राजौंद में कांग्रेस विधायक विकास सहारण की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। विज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। वोटों में कथित हेराफेरी और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजौंद में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कलायत से कांग्रेस विधायक विकास सहारण ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
विधायक विकास सहारण ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठा रही है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर के माध्यम से आम लोगों के वोट काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की कथित मनमानी को स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें