फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
दिल्ली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होते कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू व समर्थक। व
विज्ञापन
राजौंद। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में राजौंद क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे। रवाना होने से पहले गांव किठाना में उन्होंने कहा कि रैली के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है और राजौंद ब्लॉक से कार्यकर्ता इसमें शामिल होने जा रहे हैं। सुनील कुंडू ने कहा कि रैली में देशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने इसे लोकतंत्र और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का मंच बताया। इस दौरान पंडित बुधराम, रत्न कुंडू, अजीत पाल राणा, नरेश शर्मा, जोगीराम कुंडू, अजमेर सिंह, हरपाल सिंह, किताब सिंह, गोपी राम किठाना और मोहन सिंह दुडाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें