फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को कांग्रेस देगी पंजाब पुलिस के समान वेतनमान : अनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव अनीता ढुल बड़सीकरी ने गांव बात्ता मे जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर ढुल ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व जो भी वादे किए थे वे आज तक पूरे नहीं हो पाए। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा पुलिस कर्मियों को पंजाब पुलिस के समान वेतन मान देगी।
अनीता ने भाजपा सरकार पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि सरकार का कार्यकाल समाप्त होने वाला है लोगों से किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव बात्ता में लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलीं। गांव में निकासी और पेयजल की समस्या दशकों से बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री जब कुरुक्षेत्र से सांसद थे तब वोट लेने के लिए उन्होंने गांव बात्ता से गंदे पानी की निकासी का समाधान करने का आश्वासन दिया था जो आज तक पूरा नहीं हो पाया। राज्यपाल स्वयं गांव की पीएचसी का दौरा कर फटकार लगा चुके हैं पर स्वास्थ्य सेवाएं जस की तस ही बनी हैं। इस मौके पर उनके साथ राजेश अंबरसर, तरसेम राणा, ब्लॉक समिति के सदस्य संजू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें