फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीनों नगरपालिका चुनाव से कांग्रेस का किनारा

Tue, 18 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत / पूंडरी / सीवन (कैथल)। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को अंतिम दिन तीनों नगरपालिका में प्रधान पद के लिए 16 और पार्षद पद के लिए 141 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दूसरी ओर कांग्रेस ने तीनों जगहों पर उम्मीदवार न खड़ा कर चुनाव से किनारा कर लिया है।

तीनों नगर पालिकाओं में प्रधान पद के लिए कुल 24 और पार्षद पद के लिए 194 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। गुहला और कलायत हल्का में कांग्रेस विधायक होने के बावजूद पार्टी उम्मीदवार के चुनाव न लड़ने पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि आजाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को वह समर्थन दे सकती है। दूसरी ओर कलायत में आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार चुनाव में उतारा है लेकिन पूंडरी और सीवन में आप ने भी कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है।
विज्ञापन


उधर, भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम के तहत पूंडरी में कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार, सीवन में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, डॉ. पवन सैनी और कलायत में पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा और विधायक देवेंद्र अत्री शामिल हुए।नगरपालिकाओं व नगर निगम के चुनाव में जीतेंगे भाजपा प्रत्याशी : पंवार
पूंडरी (कैथल)। कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि प्रदेश में सभी नगरपालिकाओं व नगर निगम के चुनावों में भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे। वह सोमवार को पूंडरी में नगरपालिका अध्यक्ष की भाजपा उम्मीदवार ममता सैनी का नामांकन दाखिल करवाने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवार भी मौजूद रहे।
पंवार ने कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है। पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है, जिस प्रकार तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी और उसका असर पहले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के उपचुनाव व राजस्थान के बाद हाल ही में दिल्ली के चुनाव पर भी पड़ा। इसी प्रकार प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं व नगर निगमों के चुनाव पर भी असर पड़ेगा।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पूंडरी ही नहीं प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं और नगर निगम के चुनावों में भाजपा जीतेगी। बागी होकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर उन्होंने कहा कि भाजपा को सभी कार्यकर्ता अपनी मां समझते है।

उन्होंने कहा कि मन-मुटाव सब जगह होते है। दावा कर कहा कि अगले दो दिनों में सभी मान जाएंगे और सभी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खड़े दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अपने काम के बलबूते सत्ता में आई है और काम के चलते ही निकाय चुनाव में भी विजयी होंगे। उन्होंने पूंडरी वासियों से अपील की है वे देश और प्रदेश की भांति पूंडरी में छोटी सरकार बनाएं, ताकि विकास को गति दी जा सके।
विज्ञापन


इस मौके पर हलका विधायक सतपाल जांबा, अध्यक्ष पद उम्मीदवार ममता सैनी, सुभाष हजवाना, देवेंद्र पांचाल व निधि मोहन समेत 16 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें