फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की कलायत हलका सद्भाव यात्रा स्थगित

Wed, 08 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। हिसार के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा उनके ससुर, सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल के निधन के कारण स्थगित कर दी गई है। यात्रा सोमवार 6 अक्तूबर को नरवाना हलका से कलायत हलका के गांव कुराड़ में प्रवेश कर रात्रि ठहराव के साथ शुरू हुई थी।
विज्ञापन


योजना अनुसार मंगलवार को यात्रा कुराड़ से कलायत शहर होते हुए गांव चौशाला तक जाने वाली थी, जहां रात्रि ठहराव होना था और बृजेंद्र सिंह की प्रेस वार्ता भी निर्धारित थी। उनके प्रेस सचिव अमित काजल ने बताया कि यह यात्रा आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिन पूर्व दनौदा गांव से शुरू हुई थी। यात्रा छह माह तक चलेगी और इस दौरान प्रदेश के सभी 90 हलकों में 3,600 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। जल्द ही सद्भाव यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें