फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने उतारे नए चेहरे

Fri, 13 Sep 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से नामांकन के अंतिम तिथि की पूर्व संध्या पर सबसे अंत में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी है। इसमें पार्टी की ओर से सभी चारों विधानसभा सीटों पर नए चेहरों को उतारा है जबकि भाजपा ने तीन जगहों पर पुराने और एक जगह पर नए उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में सभी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा पर सीधी टक्कर होने का अनुमान हैं।

हालांकि कलायत और पूंडरी में विरोध के स्वर ज्यादा तेज दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में ये निर्दलीय उम्मीदवार पार्टियों के प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कलायत में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को टिकट मिलने के बाद से ही विरोध शुरू हो गया था। कलायत में भी इस बार काफी उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार विनोद निर्मल और कांग्रेस की टिकट की दावेदार अनीता ढुल बड़सीकरी शामिल हैं।

इसके बाद कांग्रेस की टिकट की दावेदार श्वेता ढुल ने सोशल मीडिया पर पार्टी को घेरा है। इसमें उन्होंने कमेंट किया कि राजा का बेटा राजा ही होता है। यदि उनके पिता कोई नेता तो होते तो उनका यह टिकट नहीं कटता।
विज्ञापन


वहीं, पूंडरी से कांग्रेस की टिकट न मिलने पर सतबीर भाणा ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके साथ ही भाजपा से टिकट न मिलने से खफा पूर्व विधायक प्रो. दिनेश कौशिक और तेजबीर सिंह भी मैदान में आ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें