फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू ने की जनसमस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
गांव मडवाल में जनसमस्याओं को लेकर चर्चा करते कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू व मौजूद ग्रामी
विज्ञापन
राजौंद। गांव मडवाल में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव के काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से बिजली, पानी, गलियों की स्थिति, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों के बारे में अपनी बात रखी। सुनील कुंडू ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा ताकि जल्द समाधान हो सके। इस इस दौरान जोगी राम, शेर सिंह, वजीर सिंह, नसीब सिंह, बलकार सिंह और नीतू सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेगी।

गांव मडवाल में जनसमस्याओं को लेकर चर्चा करते कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू व मौजूद ग्रामी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें