फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांग्रेस के पार्षदों ने कचरे की गाड़ियों और कर्मियों को रोका

Wed, 30 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में कचरा उठान की प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाते हुए कांग्रेसी पार्षदों ने ईट-मिट्टी भरने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। पार्षदों ने मंगलवार को मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। दरअसल, इससे पहले सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे शहर के खनौरी रोड पर जाट धर्मशाला के पास कचरा प्वाइंट पर चारों कांग्रेसी पार्षदों ने छापा मारा।

विपक्षी पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर आरोप लगाया कि ट्राली में कचरे की बजाय ईंट-मिट्टी व अन्य मलबा भरकर डंपिंग ग्राउंड में ले जाया जा रहा था। पार्षदों का आरोप है यहां पर ट्रॉली के चालक और कचरा उठान के कर्मचारी पूछताछ के दौरान ट्राली में मिट्टी व रोड़ा भरे होने के संदर्भ में कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


इसके साथ कांग्रेसी पार्षदों ने मौके पर ट्रॉली के चालक व अन्य कर्मियों को यहां पर ही रोक लिया। इसके बाद मौके पर डीएसपी मुख्यालय को फोन किया और तुरंत डायल 112 के कर्मियों को बुलाया गया। इसके बाद एजेंसी के खिलाफ शहर थाने में शिकायत दी है।

इसमें आरोप लगाया कि उठान की एजेंसी का ठेकेदार कचरे की जगह मलबा ट्रॉलियों में डालकर नगर परिषद को चूना लगा लाखों रुपये का नुकसान कर रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पहले भी किया गया था गोलमाल

कांग्रेसी पार्षद मोहन शर्मा, विकास कुमार, महेश गोगिया और महेश ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भी कचरा उठान की एजेंसी के ठेकेदार की ओर से मनमानी की गई थी। इसके तहत इसी प्रकार से खाली प्लाटों में पड़े मलबे को कचरे के रूप में उठाया गया था। इस दौरान भी नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत दी गई थी। अब फिर से यह मामला सामने आया है। इसमें भी मलबा ट्रॉलियों में डालकर डंपिंग ग्राउंड में भेजा जा रहा था। मोहन शर्मा ने आरोप लगा कहा कि ठेकेदार सुगम स्वच्छता के नाम पर नगर परिषद को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए उनकी अधिकारियों और नगर परिषद अध्यक्ष से अपील है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।

किसी भी पार्षद या अन्य किसी शहर वासी की शिकायत नहीं आई है। यदि कोई ठेकेदार नगर परिषद को नुकसान पहुंचा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन


मेरे पास पार्षदों की एक शिकायत आई है। इस शिकायत पर जांच शुरू की गई है। जैसे ही जांच में कुछ सामने आएगा तो उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

गीता, शहर थाना प्रभारी

शहर से प्रतिदिन उठाया जाता है 70 टन से अधिक कचरा

गौरतलब है कि इस समय कैथल शहर से प्रतिदिन 70 टन से अधिक कचरे का उठान किया जाता है। कचरे का यह उठान डोर-टू-डोर प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इसके खुराना रोड स्थित डंपिंग यार्ड में भेजा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें