ढांड। कस्बा ढांड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के हलका पूंडरी प्रभारी मुलखराज अरोड़ा ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के तहत चार राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे के लिए बूथ लेवल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई गई है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हलका से प्रत्याशी रहे सतबीर भाणा ने कहा कि जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी के प्रति ज्यादा दिखाई दे रहा है। लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी व प्रदेश की कमान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के हाथों में होगी। इस अवसर पर रामचंद्र गुर्जर, नीरज जडौला, लछमी चंद पबनावा, प्रेमचंद धीमान, रणधीर गुर्जर, ईश्वर जांगडा, योगेंद्र, महेंद्र सिंह व कंवर पाल मौजूद थे।