कैथल। कुख्यात गेंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग के फरार होने के बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला द्वारा हाईकोर्ट में दायर सुरक्षा की याचिका पर हो रही बयानबाजी का सुदीप सुरजेवाला ने करारा जवाब दिया है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि छाज (भाजपा) तो बोले ही बोले छलनी (इनेलो) भी बोले जिसमें 1000 छेद हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा और इनेलो की सुरजेवाला के खिलाफ सिक्योरिटी को लेकर बयानबाजी सुनना हास्यास्पद लगता है। एक भाजपा के चरित्रवान नेता सुरेंद्र ग्योंग को सुरजेवाला का भाई बताते हैं। उनकी बयानबाजी भाजपा सरकार की छोटी सोच को प्रदर्शित करता है। वहीं इनेलो पार्टी के नेता अपने राजनीतिक धरातल को तलाशने में ऐसी बयानबाजी कर रहे है।
उन्होंने कहा कि शहर के ही भाजपा के नेता जो इनेलो को अलविदा कहकर भाजपा में आए है वो ये भूल गये हैं कि जिस समय शहर के लोग भय, आतंक और डर के माहौल में जी रहे थे वे उस समय वो इनेलो पार्टी की तरफ से वे विधायक थे। उसके बाद सुरजेवाला ने कैथल के विधायक बनने के बाद वहां के लोगों के दिलों से डर, भय और आतंक को खत्म कर दिया था।
इस अवसर पर उनके साथ मोहन शर्मा, जयबीर सिंह, मुकेश बेरवाल, बलिंद्र सरपंच, रोशन पाड़ला, सोनू सेठ, जयपाल शर्मा, जसबीर गुर्जर, सुखदेव शर्मा, रघुबीर सिंह, सुरेन्द्र रांझा, ओमप्रकाश सैन, हरीश मुखीजा, मेजर सैन व राजेंद्र शर्मा बलवन्ती मौजूद थे।
सुरजेवाला ने पुछे सवाल -
1. क्यों भाजपा और इनेलो गैंगस्टर को तलाशने के बजाय सिक्योरिटी को लेकर विचलित हैं?
2. क्यों मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सांसद राजकुमार सैनी की जुबान पर लगाम लगाने में असमर्थ है ?
3. क्यों मुख्यमंत्री ने गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग के फरार होने के अगले दिन ही सिक्योरिटी हटाई?