फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोहतक में बिजली कर्मचारियों की 5 को कॉन्फ्रेंस

Fri, 31 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की यूनिट गुहला की बैठक वीरवार को 33 केवी चीका परिसर में संपन्न हुई। बैठक में राज्य सचिव अभिषेक शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की वाजिब मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसी कड़ी में यूनियन की राज्य कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि 5 नवंबर को रोहतक में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य उपप्रधान स्वराज सिंह और सीसी सदस्य बलजिंदर सीड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बिजली कर्मचारियों की मांगों, समस्याओं और आगामी आंदोलनों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें