फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षा मंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक राजकमल ढांडा ने अभय चौटाला की ओर से शिक्षा मंत्री महिपाल के खिलाफ की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। यहां जारी बयान में ढांडा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और भाषा की शालीनता का होना बेहद जरूरी है लेकिन अभय चौटाला लगातार राजनीति के स्तर को गिराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री महिपाल ने हमेशा समाज को जोड़ने, युवाओं को बेहतर शिक्षा देने और हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। उनके जैसे जनसेवक के खिलाफ इस तरह के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना न केवल अनुचित है बल्कि यह उनकी राजनीतिक हताशा और बौखलाहट को दर्शाता है। उनके साथ प्रवीण राविश, अजस बनवाला, राजेश कुमार, कर्मवीर, चौ. भीम सिंह, चौ. रणधीर सिंह, चूड़िया राम, तेजी ढांडा, महावीर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें