राजौंद। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ का पिछले 20 दिन से जारी धरना समाप्त हो गया। संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार और संगठन के प्रेस सचिव ने बताया कि हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की प्रदेश की बैठक धरना स्थल करनाल में हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी और सभी जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। उनकी सरकार के साथ मांगों को लेकर सहमति बन चुकी है। इसलिए धरना वापस ले लिया है। संवाद