फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की हड़ताल जारी, लोग परेशान

Wed, 31 Jul 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मांगों के समर्थन में कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की हड़ताल मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रही। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की ओर से सचिवालय में दिए जा रहे धरने में सरकार के खिलाफ रोष जताया।

धरने की अध्यक्षता प्रदेश उप महामंत्री राजीव सहारन कुरुक्षेत्र व मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता कैथल ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। संगठन के मुख्य सलाहकार जितेंद्र कादयान ने बताया कि कंप्यूटर प्रोफेशनल्स का कर्मचारी पिछले 16 दिनों से धरने पर बैठा है व अपनी मांग के बारे सभी जिलों में सिलसिलेवार विधायक मंत्री एवं भाजपा के जिला अध्यक्षों को अपनी मांगों का ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन सरकार के तानाशाही रवैये के चलते मांगों का कोई समाधान हुआ।
विज्ञापन


संगठन के राज्य प्रधान ने बताया कि आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए जिला में प्रदेश संगठन ने संयुक्त रूप से आगामी एक अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का फैसला लिया। सभी कंप्यूटर पर प्रोफेशनल मुख्यमंत्री आवास के निकट पार्क में इकट्ठे होंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि हरियाणा के सभी कंप्यूटर प्रोफेशनल 15 दिनों से करनाल में अपनी मांगों को लेकर डेरा लगाए हुए, लेकिन सरकार का कोई भी प्रतिनिधि सुध लेने वाला नहीं है और पिछले 15 दिनों से सभी जिलों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सरकार की कोई जवाब दे ही नहीं है। हड़ताल से केवल मात्र कंप्यूटर प्रोफेशनल ही नहीं, नक्शा नवीस, लेखाकार से संबंधित आने को लोगों के रोजगार पर संकट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें