कैथल। डीआईईटी कैथल में जिले के सभी खंडों से चयनित 30 टीजीटी साइंस शिक्षकों के लिए दो दिवसीय इंस्पायर्ड एवं आरबीवीपी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 25 से 26 अगस्त 2025 तक जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीआईईटी सह प्राचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ वरिष्ठ व्याख्याता चंद्र किशोर राय ने किया। इस अवसर पर आईएफआईसी विंग प्रभारी राजीव मलिक, सह प्रभारी यशपाल रात्रा, ईटी विंग प्रभारी गुरनाम सिंह और नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान पवन कुमार ने पॉश एवं पॉक्सो अधिनियमों पर व्याख्यान दिया। वहीं नरेंद्र कुमार (रसायन विज्ञान), राजीव मलिक (अंग्रेजी), दलबीर सिंह (शारीरिक शिक्षा) और चंद्र किशोर राय ने विभागीय समय-सारणी अनुसार विषयगत सत्र लिए। संवाद