फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर पूरा करें डिजिटल क्रॉप सर्वे : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि डिजिटल क्रॉप जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। राजस्व विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें। एसडीएम अजय हुड्डा मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की निशानदेही कार्य रोवर के माध्यम से ही सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का इंतकाल लंबित न रखा जाए और समय पर उसका निपटान सुनिश्चित किया जाए इसके अलावा, राजस्व वसूली में तेजी लाने, लंबित कोर्ट केसों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी आदेश का कड़ाई से पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें