फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध : प्रीति

Wed, 08 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि धान और अन्य फसल कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों को जलाने पर 30 नवंबर 2025 तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। फसल अवशेष जलाने से रोकने और जनहित की सुरक्षा के लिए बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू की गई है। इसके बावजूद यदि कोई अवशेष जलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बीएनएसएस 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने बताया कि क्षेत्र में धान सहित अन्य फसलों की कटाई का कार्य जारी है। कटाई के बाद कुछ किसान खेतों में बचे फसल अवशेषों में आग लगा देते हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। इससे बीमारियां भी फैलती हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें