गुहला-चीका। एसडीएम अजय हुड्डा ने सोमवार को उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की शिकायतें व समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही कई शिकायतें का निवारण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका उचित समाधान करें। आमजन को प्रशासनिक कार्य करवाने में सहयोग करें। समाधान शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाएं।