संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कस्बा में वीरवार को उप मंडल सचिवालय में दोपहर के समय बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के बाद यहां पहुंचे फरियादियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली गुल सप्लाई बाधित होने नहीं, बल्कि सचिवालय के भवन में बिजली संबंधित कमी होने हुई।
इसके बाद करीब चार बजे जब कमी को ठीक करने के लिए कर्मी पहुंचे तो यहां पर नागरिकों ने रोष जताया। इस पर कर्मी उनके साथ अनुचित व्यवहार करने लगे। इस पर यहां पहुंचे लोगों ने रोष जताया। इन लोगों ने डीसी प्रशांत पंवार के साथ-साथ करनाल मंडल आयुक्त से उप मंडल सचिवालय प्रबंधन मेंं बुनियादी सुविधाओं के मामले में कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है।
साथ ही पीएम व सीएम कार्यालय को इस संबंध में शिकायत भेजने का निर्णय लिया। कलायत एसडीएम को उप मंडल सचिवालय में बिजली संकट को लेकर जब संपर्क साधा तो न तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। करीब एक घंटे तक उनके जवाब का इंतजार उनके जवाब का इंतजार करने के बाद नायब तहसीलदार संजीव अत्री के मोबाइल पर संपर्क साधा।
राजस्व अधिकारी ने बिजली खराबी व राजस्व विभाग की साइट को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए असुविधा के लिए आम जन के समक्ष खेद व्यक्त किया।