कलायत। राजकीय गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलायत में संविधान दिवस पर पेंटिंग, निबंध, क्विज, नाटक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ.रामगोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को एकीकृत किया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। आदर्श संस्थाओं राष्ट्रीय ध्वज और मौलिक अधिकारों को जानने के प्रति सभी को जागरूक होना आवश्यक है। इस अवसर पर प्राध्यापक गुरनाम सिंह, धीर सिंह, प्रदीप कुमार, बृजपाल राणा, रमेश शास्त्री आदि मौजूद रहे। संवाद