प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अग्रवाल वैश्य सभा कैथल द्वारा सनातन धर्म मंदिर के सभागार में अग्रसेन जयंती पखवाड़े के तहत जिला स्तरीय रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में जिला भर के स्कूलों से 252 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह जानकारी सभा के प्रोजेक्ट चेयरमैन गौतम बंसल ने दी। सभा के महिला मंच की वाइस चेयरमैन आरती गोयल, महासचिव मोनिका बंसल एवं रूचि चौधरी ने निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई।
प्रतियोगिता के पहले ग्रुप में पहला स्थान सरोजिनी नायडू स्कूल की कक्षा तीसरी की छात्रा तनिषा, दूसरा स्थान गायत्री स्कॉलर होम स्कूल की कक्षा तीसरी की छात्रा खुशी और तीसरा स्थान दर्शन एकेडमी स्कूल की कक्षा तीसरी की छात्रा दीया एवं रमनदीप ने हासिल किया। इस अवसर पर धर्मवीर केमिस्ट, अर्जुन गुप्ता, श्याम सुंदर बंसल, प्रवीन चौधरी, राजीव गर्ग, हिमांशु गर्ग, जगदीश गुप्ता, सतप्रकाश गुप्ता, संदीप गोयल कैलरम आदि मौजूद थे।