फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में बनेगा सामुदायिक केंद्र, पुस्तकालय

Wed, 03 Apr 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत स्थित श्री रैदास तख्त परिसर में अब एक करोड़ 36 लाख रुपये के बजट से सामुदायिक केंद्र भवन और पुस्तकालय का निर्माण होगा। लोकसभा आचार संहिता के बाद इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों की निविदा सूचना जारी होगी। प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद के तौर पर योजनाओंं की सौगात दी थी।

इसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बजट स्वीकृत करवाया था। इसके अलावा अनुसूचित वर्ग की आवासीय कॉलोनियों के लिए तीन करोड़ 41 लाख रुपये के बजट से विभिन्न विकास कार्य पूरे करवाए जाने हैं। वर्तमान मेंं दो करोड़ से अधिक बजट का टेंडर पर कार्य जारी है।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव पवन शर्मा और पालिका अभियंता अशोक कुमार के निर्देश पर जारी निर्माण विकास कार्यों का मुआयना करने पहुंची टीम ने प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर भी स्थिति की समीक्षा की। नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान और वर्क सुपरवाइजर अमित कुमार ने सामुदायिक केंद्र भवन व पुस्तकालय को लेकर बाचतीत की।

रामकुमार धानियां, हिश्म सिंह ब्राह्मणिया, ईश्वर गिल, शक्ति दहिया, राजपाल सिंह, विनोद कुमार, विकास सरीन, बलजीत सिंह व मामू राम ने कहा कि विकास योजनाओं के सिरे चढ़ने से समस्याओंं का हल होगा।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव पवन शर्मा और पालिका अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि वर्तमान मेंं जारी निर्माण कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए जहां प्रशासन गंभीर है। वहीं अन्य योजनाओं की आचार संहिता के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें