संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद में एक कर्मी द्वारा प्लाट की प्रॉपर्टी आईडी अपने नाम चढ़ा प्लाट अपने नाम करने के मामले में जिला पालिका आयुक्त की ओर से जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी की ओर से मंगलवार को जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि मामले में अन्य कर्मचारियों की संलिप्ता को लेकर भ जांच की जा रही है। इसके तहत एक लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर को चार्जशीट भी किया गया है। कमेटी में सचिव पालिका अभियंता और लेखाकार को शामिल किया गया था।
सोमवार को नगर परिषद के कर्मियों ने मामले में ईओ कुलदीप मलिक से भी मुलाकात की थी। वहीं, इस मामले में ईओ ने सबूतों के आधार पर आरोपी कर्मी पर कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद ईओ ने इस कार्रवाई को लेकर निदेशालय में भी जानकारी
दे दी थी। अब कमेटी की ओर से जांच पूरी करने के बाद इस मामले में रिपोर्ट देनी है।
जिस कर्मी की ओर से प्रॉपर्टी आईडी अपने नाम चढ़ा प्लाट अपने नाम किया है। उसके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद सबूतों पर भी जांच की गई थी। इस जांच के बाद यदि उस पर कुछ आरोप सही मिले हैं तो ही उसके खिलाफ कार्रवाई करते बर्खास्त किया गया है। इसके बाद कमेटी का गठन किया गया है, इस कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, दो अन्य कर्मियों को चार्जशीट करने की तैयारी की है। यदि कोई अन्य कर्मी भी इस मामले में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।