फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट हाई स्कूल सोसायटी की कमेटी ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
24-कैथल। बैठक करते हुए जाट हाई स्कूल सोसायटी के सदस्य। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसायटी की नई एडहॉक कमेटी ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। कन्वीनर सतबीर जाखौली की अगुवाई में नई छह सदस्यीय कमेटी ने कार्यभार संभालने के बाद संस्थान के स्टॉफ के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 जून को शिक्षा समिति के प्रशासक मांगे राम ढुल का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद चार जुलाई को जिला फर्म एवं रजिस्ट्रार सोसायटी अधिकारी विजय लक्ष्मी तरफ से छह सदस्यीय एडहॉक कमेटी गठित की गई। इस कमेटी का कार्यकाल एक जुलाई से 31 अगस्त 2022 या नई गवर्निंग बाडी की नियुक्ति तक रहेगा। एडहॉक कमेटी में जाट हाई स्कूल सोसायटी पूर्व प्रधान बलवान सिंह कोटड़ा, बलराज नौच, एडवोकेट जयप्रकाश जागलान पट्टी अफगान, सतबीर मलिक जाखौली, दलशेर सिंह चहल, अवतार सिंह चीका, राजेंद्र ढुल पाई को शामिल किया गया है। सदस्यों के कार्यभार संभालने से पहले कमेटी के सदस्यों ने जाट संस्थान परिसर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया।
बैठक में पूर्व प्रशासक मांगे राम ढुल ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यभार संभलवाने के बाद कहा कि उनकी जब भी संस्था को जरूरत होगी। वह संस्था के लिए 24 घंटे सेवा में मौजूद रहेंगे। नई कमेटी के कन्वीनर सतबीर जाखौली ने कहा कि कमेटी का प्रयास रहेगा कि जो जिम्मेदारी विभाग ने उन्हें सौंपी है, उसके तहत जल्द से जल्द चुनाव करवाया जाए। संस्था में सभी के सहयोग से शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया जाएगा। बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के संस्था को आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि यहां नए कोर्स लाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें