संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव फरल में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूंडरी थाना में इस संबंध में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
करनाल के गांव काछवा के दीपक ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका बड़ा भाई निरंजन दास पिछले करीब 20 सालों से रविदास मंदिर फरल में गद्दी पर बैठा हुआ था। उसने बताया कि वह भी प्रतिदिन गुरु रविदास मंदिर में आता जाता है। वह पिछले तीन दिन से मंदिर में था।
सात अप्रैल को उसका भाई निरंजन दास कमरे में था तो उसे निरंजन दास की ओर से उल्टी करने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही उसने दरवाजा की जाली तोड़कर दरवाजा खोला तो उसने बताया कि राजौंद के गुरमीत द्वारा बार-बार पैसे मांगने व उसे झूठे आरोप लगाने से नाराज उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
उसने बताया कि उसने गुरमीत के पैसे भी दे दिए थे लेकिन इसके बावजूद उसे परेशान करता था। उसे कैथल के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरभान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।