फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आढ़तियों ने डीसी को मंडी संचालन और डिजिटल काउंटर से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के 14 से 15 मंडी प्रधान और आढ़तियों ने उपायुक्त से मुलाकात की और मंडी संचालन से जुड़ी समस्याओं तथा अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। आढ़तियों ने बताया कि मंडी में हाल ही में किए गए बदलाव और डिजिटल कंडे को लेकर कुछ विवाद उत्पन्न हुए हैं। उन्होंने इस बारे में डीसी को विस्तार से अवगत कराया। आढ़तियों ने कहा कि मंडियों में ट्रांसपोर्ट संबंधी समस्याओं के कारण अक्सर जाम लग जाता है जिससे व्यापार प्रभावित होता है और कामकाज सुचारू रूप से नहीं चल पाता, इसके अलावा किसानों को अपनी फसल का भुगतान सीधे अपने अकाउंट में करवाने की सुविधा चाहिए जबकि कुछ मामलों में भुगतान आढ़तियों के अकाउंट में जाने से भी कठिनाई होती है। उन्होंने डिजिटल काउंटर और नई प्रक्रियाओं से संबंधित विवादों को भी डीसी के समक्ष रखा और इस पर तत्काल सुधार की मांग की। आढ़तियों ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापार और किसानों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें