फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद के कॉलोनीवासी बंदरों के उत्पात से परेशान

Fri, 20 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर में घूम रहे बंदरों ने गली व कॉलोनी में पूरा उत्पात मचा रखा है। बंदरों के हमले से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई कदम नहीं उठा रही। कुछ समय पहले बंदरों को पकड़ने के लिए टीम जरूर आई थी लेकिन वह भी पूरे बंदर नहीं पकड़ पाई। बंदर अब लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं।

कई महिलाओं ने बताया कि वे छतों पर कपड़े सुखाते हैं तो बंदर कपड़े फाड़ देते हैं। अगर महिला या बच्चे घर में अकेले हों तो ये बंदर घर में घुसकर नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं बंदरों ने छतों पर रखी पानी की टंकियां के ढक्कन भी तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सर्दी के इस मौसम में पानी की भी समस्या हो जाती है। बंदरों का पूरा झुंड बनकर घूमता हैं। अगर इन्हें कोई रोकना चाहे तो यह बंदर उन पर हमला भी कर देते हैं। सबसे ज्यादा समस्या नगर के वार्ड नंबर सात व आठ में दुर्गा मंदिर के आसपास के लोगों को झेलनी पड़ रही है। जहां दिन-रात भारी संख्या में बंदरों का एक झुंड लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। श्याम राणा, कुलदीप, रमेश, राजेश, प्रकाश, देवेंद्र व रामकुमार ने बंदरों को पकड़ने की मांग की है। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बंदर पकड़ने का टेंडर दोबारा लग चुका है। इसी महीने में बंदर पकड़ने कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें