38... गुहला स्कूल में एनसीसी कैडेट्स के साथ कर्नल हरप्रीत सिंह। संवाद
गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुहला में बुधवार को हरियाणा 10 बटालियन एनसीसी कुरुक्षेत्र के कमांडिंग अधिकारी कर्नल हरप्रीत सिंह ने विद्यालय की एनसीसी सब यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के लिए रक्षा सेवाओं में भविष्य निर्माण का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। जल, थल और वायु सेना में भर्ती होने का मार्ग एनसीसी के माध्यम से प्रशस्त होता है। उन्होंने बताया कि एनसीसी के ए, बी और सी प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को न केवल अतिरिक्त अंक मिलते हैं बल्कि विभिन्न पदों पर चयन में भी प्राथमिकता मिलती है। संवाद