संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हरियाणा राज्य परिवहन व निजी बस के बीच टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनोंं बस आगे-पीछे चलती हुई कैथल की तरफ से कलायत आ रही थी। बात्ता गांव के पास दोनों बस भीड़ गई। हादसे में पांच-छह यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज बस के चालक-परिचालक चोटिल हुए हैं।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस अड्डे पर कीचड़ के कारण बसों का संतुलन बिगड़ने सेे हादसा हुआ। तत्काल मदद को दौड़े लोगों ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकालते हुए उपचार के लिए कैथल भिजवाया जबकि सुरक्षित यात्री अन्य वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य स्थान की तरफ रवाना हुए। निजी बस चालक संदीप कुमार और परिचालक बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पीछे से आ रही रोडवेज बस को साइड देने के लिए बस को धीरे किया था, लेकिन पीछे आ रही बस ने साइड से क्राॅस करने की बजाय टक्कर मार दी। इसके चलते हादसा हुआ।
किसी पक्ष ने नहीं दी शिकायत : एसएचओ ः कलायत थाना प्रभारी रोहताश कुमार नेे बताया कि फिलहाल हरियाणा रोडवेज और निजी बस या किसी यात्रियोंं की तरफ से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी गई।