फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की पहल पर धरना खत्म

Thu, 01 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
प्रिंसिपल कार्यालय में धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन द्वारा मीडिया में कॉलेज प्रशासक की ओर से आ रही सूचनाओं से क्षुब्ध होकर दोपहर को शुरू किया गया धरना शाम के समय एसडीएम के साथ हुई बैठक के बाद खत्म हो गया।
विज्ञापन


हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ने कॉलेज प्रशासक के नाम से मीडिया में आ रही सूचनाओं के विरोध मेें बुधवार दोपहर को कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रिंसिपल कार्यालय में ही धरना शुरू कर दिया। शिक्षक वर्ग ने सेठ मक्खन लाल को नमन करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासक की ओर से बायोमैट्रिक मशीन लगाने को लेकर जारी सूचनाओं से संस्थान की छवि धूमिल हो रही है। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डा. राजबीर पराशर ने कहा कि कॉलेज के आत्मअनुशासित एवं संस्था के प्रति समर्पित स्टाफ को मीडिया के जरिए कानून-कायदे समझाना अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि पूरी तरह से निंदनीय है। एचसीटीए की इकाई के अध्यक्ष प्रो. श्रीओम ने कहा कि कॉलेज के समस्त शिक्षक वर्ग में प्रशासक द्वारा संस्था के हितों व साख को लेकर जो छवि प्रस्तुत की जा रही है, उससे आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज शिक्षक वर्ग ने किसी भी स्तर पर बायोमैट्रिक का विरोध नहीं किया। धरने में सचिव ओपी सैनी व सचिव डा. अशोक शर्मा ने भी विचार रखे।

अनिश्चितकालीन धरने के चलते शाम के समय एसडीएम मनदीप कौर कार्यालय में पहुंची, जहां स्टाफ के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई। स्टाफ सदस्यों ने प्रशासक को कहा कि जो भी बात या जानकारी देनी है, वह स्टाफ में दें। मीडिया के माध्यम से सूचनाएं मिलना गलत है। जिससे स्टाफ आहत हैं। इस पर एसडीएम मनदीप कौर ने कहा कि स्टाफ की लग्न, अनुशासन व शिक्षण कार्य को लेकर उनके मन में किसी प्रकार का पूर्वाग्रह नहीं हैं। भविष्य में स्टाफ के साथ मिलकर संस्था की उन्नति के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके बाद स्टाफ सदस्यों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें