फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के प्राध्यापकों ने स्कूल के बच्चों को दी विज्ञान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों ने राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं राजकीय कन्या विद्यालय क्योड़क में सोमवार को सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में प्राध्यापकों ने विज्ञान का महत्व बताया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की सूची तैयार की गई है। सोमवार को पहली कड़ी में कार्यक्रम करवाया गया। इस आयोजन में कॉलेज की ओर से डॉ. पूनम, पूजा, देवेंद्र, इंदू राविश, नीलम सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर बच्चों को संबोधित किया। स्कूल के बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि विज्ञान का उनके जीवन के हर पहलू पर व्यापक असर है। विज्ञान की पढ़ाई में रूचि लेने पर वे अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। वक्ताओं ने स्कूल के बच्चों को विज्ञान पढ़ने के लिए सरल तरीक भी बताए। उन्हें बताया कि यह एक रोचक विषय है। जिसमें हर स्तर पर नई-नई जानकारियां मिलती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ाया व उनके अंतर्मन में उठे विभिन्न प्रश्नों को शांत कर उन्हें विज्ञान विषय में अपना कॅरियर चुनने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने इस अवसर पर कई तरह के सवाल किए। जिनके सभी वक्ताओं ने जवाब देकर बच्चों की जिज्ञासा को शांत किया। कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे। ताकि बच्चों को शिक्षा की बरीकियों के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें