कैथल। जिले के कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है लेकिन अभी तक प्रवेश की रफ्तार धीमी बनी हुई है। 7 मई से दाखिले शुरू होने के बावजूद कॉलेजों में विद्यार्थियों की अपेक्षित संख्या नहीं पहुंच रही है।
प्रवेश प्रक्रिया को गति देने और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से परिसर में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यहां छात्रों को फॉर्म भरने से लेकर काउंसलिंग तक की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कई विद्यार्थी अभी अपने भविष्य और विषय चयन के लिए विचार कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ छात्र विभिन्न संस्थानों और कोर्सों के विकल्पों की तुलना करने में लगे हुए हैं जिसके कारण दाखिले की गति अपेक्षाकृत धीमी दिखाई दे रही है। हालांकि आगामी दिनों में दाखिलों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
-
कॉलेजों में अलग-अलग हेल्प डेस्क स्थापित
विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कॉलेजों में अलग-अलग हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यहां विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, विषय चयन, कोर्स संबंधी जानकारी और काउंसलिंग से जुड़ी सहायता दी जा रही है। हेल्प डेस्क पर तैनात शिक्षक और कर्मचारी छात्रों की शंकाओं का समाधान कर रहे हैं।
कॉलेजों में इस बार भी रोजगारपरक और प्रोफेशनल कोर्सों की ओर विद्यार्थियों का अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। बीसीए, बीबीए, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों में उत्साह बना हुआ है। इसके साथ ही पारंपरिक कोर्सों में भी विद्यार्थी दाखिला ले रहे हैं लेकिन नई तकनीक और रोजगार के अवसरों को देखते हुए युवा प्रोफेशनल कोर्सों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
-
आरकेएसडी पीजी कॉलेज, कैथल
बीए - 560 सीटें
बीकॉम - 380 सीटें
बीएससी (मेडिकल) - 260 सीटें
बीएससी नॉन मेडिकल - 160 सीटें
बीसीए - 240 सीटें
बीबीए - 220 सीटें
बीए (मास कम्युनिकेशन) - 80 सीटें
बीए (सेल्फ फाइनेंस)
- 70 सीटें
बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस) - 70 सीटें
बीकॉम ऑनर्स - 60 सीटें
बीए ऑनर्स - 60 सीटें
बीए साइकोलॉजी - 60 सीटें
बीए जर्नलिज्म - 40 सीटें
कॉलेज
कोर्स / संकाय
सीटें
राजकीय कॉलेज, कैथल
बीए - 120 सीटें
बीकॉम - 80 सीटें
बीएससी मेडिकल - 60 सीटें
बीएससी नॉन मेडिकल - 60 सीटें
बीसीए - 40 सीटें
बीए साइकोलॉजी - 40 सीटें
बीए अंग्रेजी ऑनर्स - 40 सीटें
बीए - 60 सीटें
कॉलेज
कोर्स / संकाय
सीटें
राजकीय कॉलेज राजौंद
बीए - 60 सीटें
बीकॉम - 60 सीटें
-
कॉलेज - कोर्स / संकाय
सीटें
इंदिरा गांधी महिला कॉलेज, कैथल
बीए- 400 सीटें
बीकॉम - 180 सीटें
बीएससी नॉन मेडिकल - 160 सीटें
कॉलेज
कोर्स / संकाय
सीटें
राजकीय महिला कॉलेज, ढांड
बीए - 160 सीटें
बीकॉम - 80 सीटें