फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी ही कम होंगे शहर में कलेक्टर रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में सेक्टर 19, 20 एवं 21 सहित सन सिटी में बढ़ाए गए क्लेक्टर रेट को लेकर विधायक लीला राम वीरवार को डीसी प्रदीप दहिया से उनके कैंपस कार्यालय में मुलाकात की। वहां उन्होंने कलेक्टर रेट के कारण आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। विधायक ने डीसी को बताया कि शहरवासियों की मांग है कि कैथल में कलेक्टर रेट ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं, इनको लेकर पिछले दिनों शहर के गणमान्य लोगों ने विधायक से मिलकर के मांग की थी कि हमारी इस मांग पर विचार किया जाए। इससे शहर का आम व्यक्ति परेशान है। इस बात का ध्यान रखते हुए विधायक लीला राम ने डीसी प्रदीप दहिया से मिल कर बताया कि शहर के लोगों में कलेक्टर रेट बढ़ाने को लेकर नाराजगी है। डीसी ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही कलेक्टर रेट कम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें