फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वच्छ शहर के लिए करें सामूहिक प्रयास

Mon, 07 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी प्रीति ने सोमवार को नगर परिषद कैथल सहित जिले की सभी नगर पालिकाओं के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कहा कि शहरों में साफ-सफाई के लिए अधिकारी कोताही न बरतें। स्वच्छ भारत मिशन में इस बार रैंकिंग में सुधार होना चाहिए। इसके लिए सामूहिक प्रयास की वकालत की।

डीसी ने कहा कि बारिश से पहले सभी नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। जहां से नाले टूटे हुए हैं, उनकी अभी से मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी शहरों में निकाय की जमीन के लिए अधिकारी निशानदेही करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में डीएमसी सुशील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सभी शहरों में शत-प्रतिशत डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जाए। शहरों में अनावश्यक तौर पर कचरा एकत्रित करने के प्वाइंट बनाए हुए हैं। इन्हें कम करके आधे किए जाएं। ताकि कचरा बिखरा हुआ नजर न आए।

उन्होंने कहा कि शहर में कर्मचारी सफाई कर लें, इसके बाद कचरे का उठान सुनिश्चित किया जाए। उठान एजेंसी के साथ सफाई के समय का एक चार्ट बनाकर उसी अनुसार तालमेल बनाकर सफाई की जाए। जहां शहर में डस्टबिन की आवश्यकता है, वहां डस्टबीन लगवाए जाएं। उन पर क्यू आर कोड लगाना होना चाहिए।

डीसी ने कहा कि पूरे के पूरे शहर डस्टबिन से कवर होना चाहिए। कर्मचारी अनुशासन में रहकर काम करें, यह भी अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ सफाई कर्मचारियों को समय पर मानदेय, वेतन, सफाई के लिए सभी आवश्यक उपकरण नियमानुसार उपलब्ध करवाए जाएं। स्वच्छ भारत मिशन में जारी निर्देशानुसार उन्हें किट दी जाएं।

उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि सुबह एवं सायं की शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचरियों की हाजिरी नियमित लगे। निकाय कार्यालयों में आवश्यक रूप से आकर्षक पोस्टर व बैनर लगे हों, जो लोगों को वहां दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दें। इसके साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई संदेश देने वाले पोस्टर व बैनर भी लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जाए।
विज्ञापन


आमजन को मुहिम से जोड़ने का आह्वान

डीसी ने आमजन को भी सफाई की मुहिम में जोड़ने का आह्वान किया। कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग में सुधार के लिए अभियान में आम जन को जोड़ा जाए। साथ ही पार्काें में देख-रेख सुनिश्चित की जाए। पत्तों के निस्तारण के लिए खाद के गड्ढे बनवाएं। बारिश से पहले सोख्ता गड्ढों को चालू हालत में रखना सुनिश्चित करें। कैथल नगर परिषद ईओ को शहर में सिटी स्कवेयर प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शहर में कचरे के प्वाइंटस को कम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें