फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शीतलहर से बढ़ी ठंड, आज घना कोहरा छाने की संभावना

Thu, 08 Jan 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में अचानक बदलाव के कारण जिले में ठंड का असर बढ़ गया है। बुधवार को सुबह से दोपहर तक शीतलहर ने लोगों को बेहाल किया। तेज हवाओं के चलते ठिठुरन और अधिक महसूस हुई। पूरे दिन धूप न निकलने के कारण ठंड ने और बढ़ोतरी ली। बुधवार को जिले में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चली, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 12.8 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में लगातार बदलाव से लोग परेशान हैं और बीमारियों के मामले भी बढ़ रहे हैं। जिले में पिछले सप्ताह से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। उत्तरी बर्फीली हवाओं और शीतलहर के कारण ठंड अधिक महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मौसम समन्वय अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 9 जनवरी तक घना कोहरा छाने की संभावना है। पिछले चार दिनों से शीतलहर के चलते ठंड का असर बढ़ा है। मौसम विभाग ने घना कोहरा और शीतलहर के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सुबह के समय घना कोहरा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। इसके अलावा, 10 जनवरी तक कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें