फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ठंड ने बढ़ाए तेवर, कल से शीतलहर का अलर्ट

Mon, 08 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ठंड के साथ शीतलहर ने लोगों को कंपकपी छुड़ा रखी है। सुबह घर से निकलना मुश्किल हो गया है। करीब छह बजे तक हल्की धुंध का असर बना रहने लगा है, वहीं बीते कई दिनों से चल रही शीतलहर ने दिन के समय भी ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है।

रविवार को सुबह से शाम तक धूप खिली रही, लेकिन उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को कम नहीं होने दिया। शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ गया है। जिले में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर मात्र 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


इस दौरान करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे दिन में भी मौसम सर्द बना रहा। धूप के बावजूद मौसम में ठंडक बनी रही और धूप का असर भी सीमित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब 10 दिसंबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी रहने के आसार हैं।

हवाओं में नमी बढ़ने के कारण उत्तर एवं पश्चिमी हरियाणा के कई इलाकों में अलसुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिणी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम धुंध की स्थिति बन सकती है। सुबह से लेकर देर शाम तक ठंडी हवाओं का असर बना रहा। कुछ इलाकों में कोहरे की हल्की परत भी देखने को मिली। बीते तीन दिनों में मौसम में बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक ‘ठंडा दिन’ और शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट लागू किया है। ठंड बढ़ने के साथ ही खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने नागरिकों को ठंड विशेष सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। सुबह और शाम की ठिठुरन ज्यादा है। तेज धूप के बावजूद हवा में ठंडक बनी रहने के कारण आमजन को दैनिक कार्यों के दौरान भी परेशानी हो रही है। जिले में प्रदूषण स्तर में कुछ सुधार देखा गया है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) घटकर 130 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें