फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शीतलहर से बढ़ी ठंड, नए साल पर बूंदाबांदी की संभावना

Mon, 29 Dec 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हुआ चार डिग्री का बदलाव हुआ है। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही और वाहन रेंग-रेंग कर चले। अब नये साल पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पूरे दिन पश्चिमी हवाओं के चलते पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही है बर्फबारी से मौसम में ऐसे हालात नये साल तक बने रहेगें जिससे ओर से अधिक ठंड होगी। पांच दिनों तक शीतलहर व कंपकपी जारी रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का बदलाव हुआ है। रविवार को दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा और दोपहर को धूप खिल गई। हालांकि धूप खिलने के बाद मौसम में ऐसे ही ठंडक बनी रही धूप के साथ ही वह 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में ठंडक घुलने के साथ कोहरा छाया। तीन दिन पहले बुधवार को खिली धूप का लोगों को खूब आनंद उठाया। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज से 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे सुबह और शाम को ज्यादा कोहरा छाने से वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। शीतलहर चलने से ठंड बढ़ सकती है जिससे ठंड ज्यादा होने से दिन और रात में तापमान में गिरावट के आसार हैं। शीतलहर चलने से आज भी पूरे दिन शीत हवाएं चलने का अनुमान है जिससे आज भी को ठंडा दिन रह सकता है। वहीं, सुबह 10 बजे तक ठंड होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है। शाम चार बजे के धूप फीकी पड़ गई और सर्दी फिर से बढ़ने लगी। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से ठंडी हवा सीधे मैदानी इलाकों तक पहुंच रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें