फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोहरे, प्रदूषण से राहत पर बढ़ रही ठंड

Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिसंबर महीना शुरू होने के बाद से ही ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार को दूसरे दिन भी लोगों को कोहरे से राहत मिली। इस दौरान भी सुबह से ही धूप खिल गई। इस मौसम से गेहूं व सरसों की फसल को फायदा है, लेकिन सब्जियों को नुकसान हो रहा है। सुबह और शाम को ठंड ज्यादा बढ़ने से राहगीरों को दिक्कतें होने लगी है।

गौतलब है कि पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान गिरता जा रहा है। मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि धूप भी खिल रही लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद फिर से ठिठुरन का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन


इस मौसम में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने 23 दिसंबर से बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दोपहर के समय अधिक धूप होने से लोगों को ठंड से भी कुछ राहत जरूर मिली है।

ठंड के कारण पिछले कई दिनों से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही थी। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी अगले सप्ताह भी ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। शनिवार को भी एक्यूआई स्थिर बना रहा। यह 161 पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चौधरी चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विभाग के मुख्य समन्वयक डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस समय बारिश से गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें