फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बढ़ी ठंड

Sun, 08 Dec 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दूसरी ओर जिले में लगातार सुधर रही हवा के बीच एक्यूआई भी 100 के करीब चल रहा है। इस दौरान एक्यूआई 119 दर्ज किया गया है।

दिन में धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन दिन में गर्मी और शाम के समय ठंड होने से बीमारियों का खतरा बना है। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अब शीतलहर का प्रकोप भी होने लगा है। अब सुबह के समय ओस की बूंदें भी गिरने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि इस मौसम में औंस होने से गेहूं की फसल को खूब फायदा है। जबकि सब्जियों की फसल को अधिक नुकसान है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मौसम में आलू की फसल, मटर और टमाटर की फसल को नुकसान है।

इसमें पौधा अधिक नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें