फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने से लोगों को ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दिनभर धूप खिलने से लोगों को ठंड से भी कुछ राहत मिली। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को सूरज ढलने के साथ शुरू हुई शीतलहर ले जरूर ठंड का अहसास दिलाया।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक धूप खिलने की संभावना हैं। सुबह 9 बजे के करीब सूर्य देवता ने दर्शन दिए तो लोगों को ठंड से राहत मिली। लोग घरों के बाहर पार्कों में घूमने के लिए पहुंचे व विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में बैठकर धूप का लुत्फ उठाया। शाम के समय शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ने लगी। वहीं मौसम को लेकर किसानों का कहना है कि धुंध गेहूं की फसल के लिए वरदान है, जितना अधिक धुंध या कोहरा होगा उतना ही गेहूं में फुटाव होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कहा कि मौसम फसलों के लिए अनुकूल है। रात के समय ठंड हो रही है इससे गेहूं की फसल में फुटाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें