फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्कर से चूरापोस्त मंगवाने में सह आरोपी काबू

Sun, 10 Mar 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नशा तस्कर से चूरा पोस्त मंगवाने में सीआईए-वन पुलिस के एएसआई कमलजीत ने मंडवाल निवासी आरोपी गुरमीत सिंह को काबू किया। 21 नवंबर 2023 को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई प्रदीप कुमार की टीम ने सूचना पर हिसार चंडीगढ़ बाईपास रोड पर ग्योंग कठवाड चौराहा के पास नाकाबंदी दौरान ट्रक में आए मंडवाल निवासी आरोपी पलविंद्र सिंह उर्फ गोल्डी को दबोचा था। उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम, 480 किलोग्राम डोडा पोस्त तथा 1020 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ था। थाना सदर में दर्ज मामले की जांच एएसआई कमलजीत ने की। गुरमीत सिंह ने गोल्डी को पैसे देकर चूरापोस्त मंगवाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें