पूंडरी। रोहतक अनाज मंडी में 17 सितंबर को होने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह के अवसर पर हलके के लोगों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सतबीर भाणा को विश्वकर्मा महाकुंभ की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा समारोह के अध्यक्ष रहेंगे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, रूपरेखा और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सतबीर भाणा ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती समाज की एकता और परंपराओं को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने हलके के सभी लोगों से
आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
सतबीर भाणा ने बताया कि उनके पूंडरी कार्यालय से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में हजारों लोग रोहतक पहुंचेंगे। बैठक में उपस्थित लोगों ने भरोसा दिलाया कि इस बार का आयोजन ऐतिहासिक और भव्य रहेगा। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति और हलके के ग्रामीण भी मौजूद रहे। संवाद