फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों की रक्षा के लिए बनाया सख्त कानून : सीएम

Thu, 19 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में गो संरक्षण व गो संवर्धन कानून लागू हो गया है। इसलिए प्रदेश के हर परिवार को एक गाय का कम से कम पालन पोषण अवश्य करना चाहिए। जो परिवार शहरों में रहने की वजह से गाय का पालन नहीं कर पाते, वे ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी प्रेम, भाईचारा कायम करते हुए गो संवर्धन को बढ़ावा दें। ग्रामीण क्षेत्र में गो संवर्धन के लिए ज्यादा संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


सीएम वीरवार को आरएसएस में उनके सहयोगी रहे व भारत विकास परिषद के नेता डॉ. अशोक गर्ग के बेटे डॉ. शशांक के विवाह समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे थे। यहां बातचीत सीएम ने सभी प्रदेश वासियों को गोपाष्टमी की शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गो संवर्धन के लिए विशेष तौर से कानून बनाकर उसे लागू किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश वासी गाय पालन को बढ़ावा दें। प्रदेश सरकार के नए कानून के अनुसार कोई भी व्यक्ति गायों का गो हत्या के उद्देश्य से निर्यात नहीं कर सकेगा तथा यदि गाय का निर्यात करना पड़े तो संबंधित व्यक्ति को सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। ऐसे व्यक्ति को गायों की संख्या और किस राज्य से किस राज्य में किस उद्देश्य के लिए ले जानी होगी, इस बारे में एक स्पष्ट घोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


जिन राज्यों में गो हत्या पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, ऐसे राज्यों में हरियाणा से गायों का निर्यात करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. अशोक गर्ग, अरुण सर्राफ, विनोद गर्ग सीए, सुदर्शन सर्राफ, सुभाष गर्ग, अनूप बंसल, डॉ. दीक्षित गर्ग, मेघा गर्ग, सुयश, सुरेश गुप्ता, सोमप्रकाश गुप्ता, ईशा गुप्ता, मानसी बंसल, नरेश मित्तल सहित अन्य परिवार के लोग मौजूद रहे।

यहां भी की शिरकत
इसके बाद मुख्यमंत्री आरकेएम पैलेस में सतीश शर्मा की दो कन्याओं के विवाह समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे। सतीश शर्मा की बेटियां आशा व निशा तथा दूल्हे विकास व प्रदीप की शादी में मुख्यमंत्री ने दो परिवारों में सामाजिक समारोहों में हिस्सा लेकर इन दोनों परिवारों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विधायक दिनेश कौशिक, कुलवंत बाजीगर, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, डीसी के. मकरंद पांडुरंग, एसपी कृष्ण मुरारी, एसडीएम आरके सिंह, मनदीप कौर, जिला भाजपा प्रधान राजपाल तंवर, रणधीर गोलन, वीरेंद्र छौत, धीरेंद्र क्योड़क व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें