कलायत/कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी किसानों को खुले मंच से उपद्रवी बोलकर भड़काने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने किसानों को आतंकवादी और उपद्रवी की संज्ञा दी है। उन्होंने आप की ओर से रैली की अनुमति मांगने पर आवेदन में अपशब्द लिखने के मामले में रिटर्निंग ऑफिसर और डीसी पर कार्रवाई करते हुए तबादला करने की मांग उठाई है। अनुराग ढांडा शनिवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में कलायत विधानसभा के गांव बात्ता में जनसभा करने पहुंचे थे।