फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बढ़ाई सरपंचों की पावर : गुर्जर

Wed, 10 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले भर के दर्जनों सरपंचों ने भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा उनके समर्थन में की गई घोषणाओं के लिए जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में सीएम का आभार जताया।

सरपंचों ने कहा कि सीएम नायब सैनी द्वारा सरपंचों के हित में किए गए कार्य ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। सरपंचों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि नायब सैनी द्वारा सरपंचों को 21 लाख रुपए के कार्य करवाने की पावर दिए जाने से सरपंचों की चौधर बढ़ी है।
विज्ञापन


इससे ना केवल गांवों का विकास होगा बल्कि सरपंचों का सम्मान भी बढ़ेगा। गुर्जर ने कहा कि आज तक के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने सरपंचों के लिए ऐसा ऐतिहासिक कार्य नहीं किया है, जो नायब सैनी ने किया है। सरपंचों को अगर गांव के विकास कार्य के लिए कही आना जाना हो तो उन्हें 16 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से टीए/डीए मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन के लिए ग्राम पंचायतों को जहां पूर्व में 500 रुपये के फंड में काम चलाना पड़ता था वो पैसा नायब सरकार ने अब बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया है। इससे सरपंचों के चहेरों पर रौनक है। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरपंचों के हित में फैसला लेते हुए एलान किया है कि अब सरपंच ग्राम सचिव की एसीआर पर टिप्पणी कर सकेंगे।

भाजपा सरकार द्वारा सरपंचों के हित में की गई दर्जनों घोषणाओं से प्रदेश के सरपंचों में खुशी की लहर है। कहा कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में फिर से तीसरी बार कमल खिलेगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो 20 घंटे तक भी जनता के बीच में रहकर उनकी तकलीफ सुनते हैं।

इस मौके पर सरपंच सुभाष चंद सरपंच ककहेड़ी, निर्मल सिंह रसूलपुर, संजीव कुमार पाबसर, जसमेर सिंह कक्योर माजरा, मालक सिंह ककराला, सोहन लाल वर्मा फतेहपुर, नरेंद्र कुमार बाकल, सुरेश कुमार सांच, नीतेश कुमार खेड़ी सिकंदर, अनिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें