कैथल। देवीगढ़ रोड पर स्थित एक डिपो पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारा। जहां उसके पास अतिरिक्त गेहूं मिला है। समाचार लिखे जाने तक विभागीय टीम जांच में जुटी थी।
कार्रवाई में शामिल निरीक्षक बिजेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि डिपो पर गेहूं आपूर्ति वितरण में गड़बड़ी हो रही है। इसकी शिकायत मिलने के बाद यहां जांच की। छापामार दल में सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, मुकेश इंस्पेक्टर, मंजीत कुमार व अन्य कर्मचारी शामिल थे।
दूसरी ओर डिपो अमरगढ़ गामड़ी निवासी सुभाष का बताया जा रहा है। देवीगढ़ रोड के आसपास के लोग यहां से अनाज लेते हैं। प्रारंभिक जांच में दस से 12 क्विंटल गेहूं अतिरिक्त मिला है।