सीवन। कांगथली गांव में कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग स्थित सिंगला ट्रेडर्स डेयरी में वीरवार को सीएम फ्लाइंग टीम और फूड सेफ्टी विभाग ने छापामारी की। पनीर और दूध में मिलावट की शिकायत मिलने के बाद पहुंची टीम ने छापामारी के दौरान भारी मात्रा में दूध, घी, पनीर और दूध पाउडर का स्टॉक बरामद किया। सीएम फ्लाइंग टीम ने डेयरी के चप्पे-चप्पे को खंगाला और वहां स्टॉक की जांच की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। अधिकारियों ने कहा कि डेयरी में पनीर और दूध में मिलावट की शिकायत मिली थी।
डीएफएसी अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि डेयरी से दूध, घी, पनीर और दूध पाउडर के सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।