9केएलटी5: जानकारी देते हैफड इंस्पेक्टर संजीव ढुल व अन्य
- फोटो : वार्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
गोपाल राइस मिल पर सीएम फ्लाइंग टीम की जांच, 2 घंटे में मिल को दी क्लीन चिट
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत (कैथल)। कलायत उपमंडल के गांव बात्ता स्थित चौसाला रोड पर मंगलवार को गोपाल राइस मिल में मुख्यमंत्री फ्लाइंग टीम ने निरीक्षण किया। डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम में हैफेड मैनेजर संजिव ढुल, वेयरहाउस मैनेजर विकास, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर दीपक कुमार और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान मिल में खरीदा गया पीआर धान का स्टॉक लगभग 58,844 क्विंटल पाया गया। हैफेड इंस्पेक्टर संजीव ढुल ने बताया कि जांच में मिल संचालकों द्वारा अलग-अलग जगहों पर रखा स्टॉक भी मिला, लेकिन टीम यह नहीं बता सकी कि इसके अतिरिक्त कितनी धान रखी गई थी।
जांच करीब दो घंटे चली और इसी दौरान मिल संचालकों को क्लीन चिट दे दी गई। इस त्वरित रिपोर्ट पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े स्टॉक के भौतिक सत्यापन के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया और अधिकारी केवल मिल के एक कमरे में ही जांच पूरी कर गए।
स्थानीय निवासी सुबे सिंह, रवि, अशोक कुमार ने मामले की गंभीरता पर ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाए।
9केएलटी5: जानकारी देते हैफड इंस्पेक्टर संजीव ढुल व अन्य- फोटो : वार्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।